
डोईवाला के अठूरवाला टिहरी विस्थापित क्षेत्र में घंटाघर बनेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अठूरवाला टिहरी विस्थापित क्षेत्र में घंटाघर के निर्माण के लिए 97 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यो के लिए 86 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है।
अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के लिए सीएम धामी की सौगात
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की न्याय पंचायत बीसाबजेड से ग्राम विपुल सम्पर्क सीसी रैलिग मार्ग का निर्माण के लिए 49.64 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के विकासखंड ताड़ीखेत के तहत ग्राम दुभणा प्राचीन चमूथान मंदिर, रानीखेत झूला देवी मंदिर, रानीखेत शिव मंदिर, बिल्लेख में देवी मंदिर, चमडखान में ग्येल देवता मंदिर, खुशालकोट शिव मंदिर का सौन्दर्यीकरण के लिए 3.34 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।
थराली विधान सभा के लिए सीएम का तोहफा
सीएम ने गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर के लिए वेतन भत्ते के लिए 150 रुपये करोड़ के सापेक्ष दूसरी किस्त में 80 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने को मंजूरी दी है। वहीं मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के थराली विधानसभा क्षेत्र विकासखण्ड नंदानगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुतोल के अन्तर्गत ध्योसिंह धाम मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 19.56 लाख, ग्राम पंचायत रामणी में गोरिया राजा मंदिर के सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 9.93 लाख, ग्राम पंचायत चोपता चौरी में स्थित माँ गिरिजा भवानी मंदिर के पास नव निर्मित धर्मशाला के बचे हुए कामों लिए 33.72 लाख, विकासखण्ड नारायणबगड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मींग में मींगेश्वर मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 20.24 लाख तथा ग्राम पंचायत कौब के महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 39.62 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया है।


