पहाड़ के हेली सेवा को झटका देहरादून से हल्द्वानी, पिथौरागढ़ पवनहंस हेली सेवा बंद–जाने कारण

खबर शेयर करें -

चुनाव से ठीक पहले देहरादून पंतनगर हल्द्वानी पिथौरागढ़ के लिए संचालित उड़ान भरने वाली पवन हंस हेलीकॉप्टर Uttarakhand Heli Service एक बार फिर बंद हो चुकी है. हेली सेवा बंद होने से पहाड़ के लोगों को एक बार फिर झटका लगा है

चुनाव से ठीक पहले 9 अक्टूबर 2021 को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से हेली सेवा शुरू की गई थी. जिसमें पवन हंस कंपनी का 6 सीटर हेलीकॉप्टर सेवाएं दे रहा था. ये हेलीकॉप्टर देहरादून से सुबह 9 बजे उड़ान भरकर पंतनगर- हल्द्वानी पिथौरागढ़ पहुंचता था. अब यह हेली सेवा 7 मई से बंद हो चुकी है.

यह भी पढ़ें -  यहां स्कूल की जगह छात्रा दोस्त के साथ पहुंची होटल, पुलिस ने दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

ममफिलहाल, कंपनी के अधिकारियों का तर्क है कि हेलीकॉप्टर को केदारनाथ मार्ग पर लगाया गया है।


कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि कि केदारनाथ मार्ग पर हेली सेवा की जरूरत को देखते हुए कंपनी का हेलीकॉप्टर वहां उड़ान भर रहा है. केदारनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद फिर से इन रूटों पर हेली सेवा का संचालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  पटवारी पेपर लीक: रातों रात करोड़पति बनना चाहती थी रितु ! प्रति अभ्यर्थी 12 लाख में की थी डील


हेली सेवा बंद हो जाने से सबसे ज्यादा पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्र पिथौरागढ़ के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999