हल्द्वानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर कनिका हुई गिरफ्तार, SSP ने टीम को किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान हल्द्वानी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। 25 मार्च को बेलबाबा क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को एक महिला संदिग्ध लगी। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 203 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60.90 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार महिला की पहचान कनिका (40 वर्ष), निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम ने अहम भूमिका निभाई। इस सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये का इनाम देकर उन्हें सम्मानित किया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  विरासत मेले में आकर्षण का केंद्र बना सूचना विभाग का स्टॉल, PM मोदी और CM धामी की तस्वीरों के साथ ले रहे सेल्फी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999