पाड़लीपुर गांव में निर्माणाधीन हाइवे के निरीक्षण को पहुंचे हल्द्वानी एसडीएम

खबर शेयर करें -

मोटाहल्दू। पाड़लीपुर गांव के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 87 में हो रहे विवाद को लेकर विगत दिवस भूमि अधिग्रहण करने को लेकर पहुँची टीम का विरोध किया था। इसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि बिना जमीन की पैमाइश करे हुए उनकी जमीन को 3 D कर दिया गया है। और समय-समय पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
जिसका संज्ञान लेते हैं आज हल्द्वानी एसडीएम मनीष कुमार सिंह पाड़लीपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और तत्काल उक्त प्रकरण में कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।

इधर ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में जो नक्शे से हाईवे का निर्माण होना था। उस नक्से समय-समय पर विभागीय अधिकारियों व अन्य लोगों की मिलीभगत से बदल दिया जा रहा है जबकि पूर्व में कुछ लोगों को जमीन का मुआवजा भी मिल चुका है, लेकिन उनके ऊपर कार्यवाही करने के बजाएं पाड़लीपुर के ग्रामीणों को बेवजह परेशान किया जा रहा है, ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के ऊपर एक तरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीणों के साथ सरासर अन्याय हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  ब्लाक कांग्रेस कमेटी हल्दूचौड़ ने फूंका भाजपा का पुतला

इधर उक्त प्रकरण को लेकर एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह का कहना है। कि आज उनके द्वारा पाड़लीपुर गांव का निरक्षण किया और उनको ग्रामीणों के द्वारा जो जानकारी दी गई है उससे अव्यवहारिक प्रतीत होता है।, लेकिन एनएच व अन्य विभागों के साथ वार्ता कर स्थिति साफ हो पाएगी आखिर क्या है। वह जल्दी ही इस प्रकरण को लेकर लालकुआं तहसील में पाड़लीपुर के ग्रामीणों में व एनएचआई के अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे।

यह भी पढ़ें -  अजगर घुसा गांव में लोगों में दहशत

इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रमेश जोशी, डॉ बालम सिंह बिष्ट, विक्की पाठक, गगन जोशी, नवीन भट्ट, गणेश बिरखानी, राजेन्द्र शर्मा, मनोज बिष्ट, संजय शर्मा, दीप भट्ट, जीवन बिष्ट, जीवन बिरखानी, दिनेश जोशी, गिरीश जोशी, पुष्पा मेहता, कमला पाठक, भगवती देवी, हेमा देवी, नीमा जोशी, बसन्ती बिष्ट, दीपा शर्मा के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मोटाहल्दू में लग रहा टीका, इतनी भीड़ जिसमें संक्रमित हो सकते हैं कई लोग
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999