हल्द्वानी: कांग्रेस सेवादल की तिरंगा यात्रा और कार्यशाला आज 11 बजे से, उत्तरी जोन प्रभारी डा. अमरजीत सिंह पहुंचे, जोरदार स्वागत।

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। कांग्रेस सेवादल के उत्तरी जोन प्रभारी डा. अमरजीत सिंह का हल्द्वानी पहुंचने पर सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से स्वागत किया। सेवा दल के हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष इन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आज सेवादल की एक दिवसीय कार्यशाला और उससे पहले लोकतंत्र बचाओ तिरंगा मार्च का आयोजन किया जाएगा। डा अमरजीत सिंह इन कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।इससे पहले कल ​डा. सिंह के उत्तर जोन प्रभारी बनने पर पहली बार हल्द्वानी आगमन पर संगठन के कुमाऊं प्रभारी राजेन्द्र चंद्र दुर्गापाल, कांग्रेस सेवादल महानगर अध्यक्ष इन्द्र सिंह बिष्ट एवं भोटिया पड़ाव ब्लॉक अध्यक्ष मो. असलम,गौलापार ब्लॅक अध्यक्ष महेंद्र सिंह क्वीरा, कमर, गुड्डू आदि ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।उन्होंने बताया कि आज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी की अध्यक्षता व कुमाऊं मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल के संचालन में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल की एकदिवसीय कार्यशाला-हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी। श्री राम मंदिर धर्मशाला हाल, में होने वाली कार्यशाला से पहले 11 बजे “लोकतन्त्र बचाओ तिरंगा मार्च” पटेल चौक से बाजार होते हुए वापस राममंदिर धर्मशाला पहुंचेगी। इसके बाद 12 बजकर बीस मिनट पर कार्यशाला शुरू होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  दसवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने भारी बढ़त हासिल कर अपनी जीत की सुनिश्चित

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999