हल्द्वानी: पूर्व सैनिक का थैला काटकर ₹50 हजार उड़ाए, ATM में दो महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुख्य शाखा के ATM परिसर में पूर्व सैनिक से ₹50 हजार की चोरी का मामला सामने आया है। दो संदिग्ध महिलाओं ने पासबुक अपडेट कराने पहुंचे पूर्व सैनिक को अपना निशाना बनाया। महिलाओं ने कथित तौर पर उनका प्लास्टिक का थैला नीचे से काटकर उसमें रखी पूरी नकदी पार कर दी।

वारदात ATM में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।चांदनी चौक धुड़दौड़ा, मानपुर पश्चिम निवासी पूर्व सैनिक बहादुर सिंह 14 सितंबर को SBI की मुख्य शाखा में पेंशन की रकम निकालने पहुंचे थे। बैंक काउंटर से ₹50 हजार निकालने के बाद उन्होंने रकम प्लास्टिक के थैले में रख ली। इसके बाद वह बैंक परिसर में बने ATM में पासबुक अपडेट कराने चले गए।बहादुर सिंह के मुताबिक, पासबुक अपडेट कराने के दौरान दो महिलाएं उनके पास आकर खड़ी हो गईं। इनमें से एक महिला उनके बेहद करीब खड़ी थी। उन्होंने महिला को थोड़ा दूर हटने के लिए भी कहा, लेकिन कुछ देर बाद दोनों महिलाएं वहां से निकल गईं।पासबुक अपडेट कराने के बाद जब बहादुर सिंह ने अपना थैला देखा तो वह नीचे से कटा हुआ मिला। थैले में रखे ₹50 हजार गायब थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने बैंक और ATM परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों संदिग्ध महिलाएं पूर्व सैनिक के आसपास दिखाई दे रही हैं। पुलिस के अनुसार, फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999