हल्द्वानी – युवा भाजपा नेता नंदन गोस्वामी को मिली अहम जिम्मेदारी

Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : युवा भाजपा नेता व ओबीसी मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता नंदन गोस्वामी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नंदन गोस्वामी को जिला विकास निगरानी एवं समन्वय समिति (दिशा) का सदस्य नियुक्त किया गया है। नंदन गोस्वामी को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें -  दीपक रावत की फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर किया यह काम


बेरीपडाव हल्दुचौड़ निवासी नंदन गोस्वामी भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। सर्वप्रथम वह ओबीसी मोर्चे का मंडल अध्यक्ष बने इसके पश्चात वह ओबीसी मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर हैं इसके साथ ही उन्हें दिशा के सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। श्री नंदन गोस्वामी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर सांसद श्री अजय भट्ट सहित पार्टी के जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें -  विकास दिव्यकीर्ति ने पीड़ित छात्रों की मदद के लिए किया बड़ा ऐलान, जानें यहां


नंदन गोस्वामी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के समन्वय और निगरानी के लिए बनाई गई जिला विकास निगरानी एवं समन्वय समिति की नई जिम्मेदारी मिलने पर वह पूरी निष्ठा और मनोयोग से अपनी इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999