हे भगवान! एक ही घर के 3 लोगों ने दी जान, वजह थी 1500 रूपए, जानिए पूरा मामला

खबर शेयर करें -

gorakhpur-family-suicide-son-mother-sister-die-over-1500 rupees

छोटी-मोटी बातों को लेकर हर किसी के परिवार में विवाद हो जाता है। लेकिन क्या इस विवाद के लिए जान देना लाजमी है? उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है कि जिसने पूरे जिले के साथ-साथ प्रदेश को भी हिलाकर रख दिया। यहां पर केवल 1500 रुपए के चलते तीन लोगों ने अपनी जान दे दी। चलिए आपको बताते है पूरा मामला आखिर है क्या?

गोरखपुर में एक ही घर के तीन लोगों ने दी जान

दरअसल ये पूरा मामला गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र का है। 18 साल का का मोहित कनोजिया मुंबई में रहता था। वो वहां कपड़े धोने का काम करता था। साथ ही अपनी मां और बहनों की आर्थिक मदद भी करता था। घर से लौटने के दस दिन बाद उसने अपनी मां कोशल्या देवी के कुछ पैसे मांगे। उसे 1500 रूपए मोबाइल को ठीक करवाने के लिए चाहिए थे। लेकिन जब मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। जब ये बहस बाजार में हुई उस दौरान उसकी 14 साल की बहन भी मौजूद थी।

यह भी पढ़ें -  गंगनहर में समाया घर का चिराग, दो दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, परिवार की आंखें नम

1500 रूपए की वजह से बेटे ने की आत्महत्या

बाजार में बहस हुई जहां काफी सारे लोग मौजूद थे। बहस में मौहित ने मां को धमकी दी अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वो अपनी जान दे देगा। जिसके जवाब में मां ने कहा कि अगर तू जान देगा तो मैं भी जहर खा लूंगी। ये बात बहस में भले ही गुस्से में कही गई हो लेकिन बाद में सच साबित हुई।

यह भी पढ़ें -  पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा, रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत

बहस को अधूरी छोड़ मोहित घर लौट आया। कुछ समय बाद मां और बहन भी घर पहुंच गए। अंदर से दरवाजा बंद मिलने पर उन्होंने काफी बार गेट खटखटाया और आवाज भी लगाई। जवाब ना मिलने पर घबराकर दोनों चीखने लगीं। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां जमा हो गए। एक पड़ोसी ने छत की तरफ से घर में घुसकर खिड़की से देखा कि मोहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें -  SSP Nainital के कड़े रुख में 24 घंटे के भीतर खुला टांडा जंगल हत्याकांड, कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आधे घंटे बाद…

मोहित को लटका हुआ देख दोनों मां और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। करीब आधे घंटे तक मां ने बेटे के शव को बाहों में पकड़कर रखा। बेटे की मौत को मां और बेटी बरदाश्त नहीं कर पाई और दोनों ने जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये मामला आत्महत्या का है। मोहित ने विवाद के कारण आत्महत्या की। जिसके बाद उसकी मां और बहन ने भी जहर खा लिया। इस मामले की जांच हो रही है। साथ ही शवों का पोस्टमॉर्टम भी किया जा रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999