आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने घर में धावा बोलकर दो लाख की नकदी और जेवरात लूटे, महिला घायल

खबर शेयर करें -

बनबसा। क्षेत्र के ग्राम सभा गुदमी के भैंसाभोज में रात्रि के समय आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए केसोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की, जिससे एक महिला घायल हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित भीम सिंह गोवाड़ी ने तहरीर देकर बताया कि बीती रात करीब आधा दर्जन अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने घर में रखी लगभग दो लाख रुपए की नकदी लूट ली और उनकी पत्नी के कानों में पहने सोने के झुमकों को जबरदस्ती खींच लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें -  बड़ी कामयाबी!, कबड्डी खिलाड़ी Rana Balachauria के आरोपी का एनकाउंटर

पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी तरह परिवार ने अपनी जान बचाई।

थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है और आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999