हरदा ने किया लालकुआं से नामांकन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की लालकुआं विधानसभा सीट इस बार सबसे हॉट सीट बन गयी है क्योंकि यहां से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव मैदान में है। हरीश रावत ने आज अपना नामांकन किया, उन्होंने कहा की अब वो पिछले चुनावों की हार को देखते हुए गलतियां नहीं करेंगे, हरीश रावत के साथ इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या और हरीश चंद दुर्गापाल मौजूद रहे।

नैनीताल जिले में लालकुआं विधानसभा सीट से दो दिन पूर्व प्रत्याशी घोषित होने के बाद आज हरीश रावत नामांकन करने पहुंचे। हरीश रावत 2017 के विधानसभा चुनावों में उधम सिंह नगर जिले की किच्छा और हरिद्वार ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे। हरीश रावत का टिकट रामनगर से बदलकर लालकुआं विधानसभा के लिए फाइनल किया गया है। आज नामांकन के बाद हरीश रावत ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वो इस चुनाव में कोई गलती नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें -  इन महत्वपूर्ण मांगो को लेकर पूर्व मंत्री दुर्गापाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने देहरादून जाकर सीएम धामी से की भेंट……….. यह दिया ज्ञापन

हरीश रावत ने कहा की इस समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उत्तराखण्ड की जनता अपने पूर्व सेवक हरीश रावत को मौका देना चाहती है, उनके मुताबिक इस बार लड़ाई उत्तराखण्ड को बचाने की नीतियों की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999