हरीश रावत-गणेश गोदियाल समेत 30 पर FIR, अंकिता को लेकर दुष्यंत गौतम के विरोध में किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

ankita-bhandari-case-protest-harish-rawat-ganesh-godiyal-fir

देहरादून में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दुष्यंत गौतम के विरोध में प्रदर्शन करने के मामले में कांग्रेस नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हरीश रावत, गणेश गोदियाल समेत 30 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनपर बिना अनुमति के लोकभवन के गेट के सामने प्रदर्शन करने का आरोप लगा है।

नक्शेदेखें

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा स्थगित: मौसम बना बाधा, सरकार ने जारी की चेतावनी

दुष्यंत गौतम के विरोध में किया प्रदर्शन

दरअसल बीते दिन गुरुवार को कांग्रेस के विशिष्ट नेताओं ने दोपहर के समय लोकभवन गेट के सामने प्रदर्शन किया था।अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में दुष्यंत गौतम के विरोध में ये प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर बैरियर पार कर आगे बढ़ने और यातायात बाधित करने के प्रयास का आरोप है।

यह भी पढ़ें -  सचिव के साथ मारपीट मामले में बॉबी पंवार ने रखा अपना पक्ष,पंवार ने की CCTV फुटेज दिखाने की मांग,देखे video

हरीश रावत-गणेश गोदियाल समेत 30 पर FIR

इसी मामले को लेकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 और 223 के तहत थाना कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में गणेश गोदियाल, हरिश रावत के अलावा प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, ज्योति रौतेला, गरिमा दोसानी और पूर्व विधायक राजकुमार भी नामजद है। साथ ही 10 से 15 अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी एफआईआर में शामिल किया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999