दिल्ली दौरे पर हरीश रावत, कुमारी शैलजा से की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

खबर शेयर करें -

 

harish-rawat-met-kumari-selja-in-delhi

कांग्रेस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर सियासी हलचल के केंद्र में हैं। हरदा ने दिल्ली पहुंचकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

हरीश रावत ने दिल्ली में की कुमारी शैलजा से मुलाकात

बताया जा रहा है कि यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब कुछ ही दिन पहले हरीश रावत ने राजनीति से 15 दिन का ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उनके इस फैसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने भी तंज कसते हुए कहा था कि किसी एक नेता के न रहने से पार्टी की जीत-हार तय नहीं होती। इस बयान के बाद पार्टी के भीतर खींचतान खुलकर सामने आ गई थी और दो गुटों की चर्चा भी तेज हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  75th Republic Day : कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

चर्चाओं का बाजार गर्म

बता दें हरदा अपने बेटे के लिए पहले से ही टिकट की पैरवी करते रहे हैं। अब दिल्ली में हरीश रावत और कुमारी शैलजा की यह मुलाकात कई सवाल खड़े कर रही है। क्या पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को सुलझाने की कोशिश हो रही है या फिर आगामी चुनावों को देखते हुए नए समीकरण तैयार किए जा रहे हैं। इन सभी पहलुओं पर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999