मदन कौशिक का निशाना, कुएं में चले गए हरीश रावत

खबर शेयर करें -



देहरादून: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि 70 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन कराए हैं। उन्होंने कहा कि जिन सीओं पर भाजपा नेता निर्दलीय मैदान में उतरे हैं, उन नेताओं को दो दिन में मना लिया जाएगा। मादन कौशिक ने कांग्रेस पर निशाना साधा।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है। रामपुर तिराहा कांड में भी कांग्रेस शामिल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 10 साल की सरकार घपले घोटालों की सरकार रही है। जबकि भाजपा की उत्तराखंड में जितनी भी सरकारें रही वह इमानदार रही हैं।
मदन कौशिक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीबी हटाओ का नारा कांग्रेस ने शुरू से लेकर मनमोहन सरकार तक दिया। लेकिन, भाजपा सरकार गरीबों के हित को लेकर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें -  सीएम रावत द्वारा की गई घोषणा की प्रगति से संबंधित बागेश्वर के डीएम ने वीसी के माध्यम से समीक्षा की


उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चुनाव से पहले भगदड़ मच गई है। टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेस में प्रत्याशी बदल गए। आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता भगवान राम के लिए नगर में गए और अब वहीं से कुएं में चले गए हैं। अगले दो सप्ताह में सभी राष्ट्रीय नेता प्रदेश में सक्रिय होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कोरोना टेस्ट के नाम पर हुए घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने घंटों तक हरिद्वार के सीएमओ से पूछताछ
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999