हरियाणा का डाकिया बना उत्तराखंड का दामाद, युवती को भगा कर रचाई मंदिर में शादी

खबर शेयर करें -

 

हरियाणा का डाकिया बना उत्तराखंड का दामाद, युवती को भगा कर रचाई मंदिर में शादी

पिथौरागढ़ के बेरीनाग की बेटी को लेकर फरार हुए डाकिया जिसे पुलिस अपराधी समझकर ढूंढ रही थी वो आखिर में उत्तराखंड का दामाद बन गया है। बता दें हरियाणा के युवक ने बेरीनाग की बेटी को भागकर उससे शादी रचा ली है।

ये है पूरा मामला

ये पूरा मामला पिथौरागढ़ के बेरीनाग इलाके का है। यहां एक परिवार अपनी बेटी के अचानक गायब हो जाने से घबराया गया था। बेटी को हर तरफ ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजन पुलिस के के पास पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों को क्षेत्र के ही हरियाणवी लड़के पर शक हुआ जो क्षेत्र में डाकिया था।

यह भी पढ़ें -  पति ने पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतारा ,फिर उठाया खौफनाक कदम

युवती की तलाश में हरियाणा पहुंची पुलिस

परिजनों के अनुसार डाकिया भी उस समय से फरार चल रहा था जब से उनकी बेटी गायब थी। पुलिस ने भी इस एंगल से जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमैन के मोबाइल लोकेशन के सहारे हरियाणा पहुंची। पुलिस को वहां युवती मिली। पूछताछ में युवती ने बताया कि वो अपनी मर्जी से युवक के साथ भाग कर हरियाणा आई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- युवती ने युवक पर लगाया निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात करने का आरोप

हरियाणवी युवक ने युवती से मंदिर में रचाई शादी

युवती ने बताया कि उसने आर्य समाज मंदिर में युवक से शादी भी कर ली है। जिसके बाद साफ़ हो गया कि जिसे अपहरण का मामला समझ कर पुलिस हरियाणा पहुंची है। वो एक प्रेम कहानी निकली। केस में कोई आपराधिक एंगल न होने की वजह से पुलिस ने मामला शांत किया और वापस बेरीनाग लौट आई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, PM मोदी का ट्वीट, ‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम…’
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999