स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने संयुक्त अस्पताल रामनगर का किया औचक निरीक्षण,दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत रामनगर पहुचकर उन्होंने पीपीपी मोड पर संचालित रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने मरीजो से उनके ईलाज का फीड बैक भी लिया । उन्होंने निरीक्षण दौरान अस्पताल में पहुँच कर लोगों के सुझाव भी सुने है अस्पताल की पहले भी कई बार शिकायतें आयी है । मंत्री ने आश्वासन दिया कि रामनगर अस्पताल की व्यवस्था एक हफ्ते में ठीक होगी अगर व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो इसमें पुनर्विचार किया जाएगा सरकार इस पर भी गंभीरता से निर्णय लेगी ।


मंत्री श्री रावत ने बताया कि राज्य में 6 हॉस्पिटल पीपीपी मोड में संचालित है उनकी नए सिरे से समीक्षा करेंगे। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री ने जनपद के स्वास्थ्य विभाग की पीएनजी महाविद्यालय के सभागार कक्ष में बैठक भी ली है उन्होंने कहा कि हमने बैठक में तय किया है कि 15 दिसंबर तक हमको वैक्सीन की दूसरी डोज प्रत्येक नागरिक को लगानी है जो कि 18 साल से ऊपर है एक बड़ा टारगेट हमने बैठक में स्वास्थ विभाग को दिया है। डा0 रावत ने बताया कि प्रत्येक सरकारी अस्पताल में दवाई के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि हम जेनेरिक दवाई प्रत्येक मरीज को उपलब्ध कराएंगे यह हमारी प्राथमिकता है । उन्होने कहा सरकार की होने वाली अगली कैबिनेट बैठक में हम यह प्रस्ताव लाएंगे कि जितने हमारे सरकारी अस्पताल हैं उनमें 207 जांचे फ्री होंगी ओर दवाई भी मरीजो को फ्री मिलेगी और उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा जो 5 लाख तक का इलाज मरीजों का फ्री में करेगा ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिह बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी के साथ ही स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी चिकित्सक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  काफी समय से फरार चल रहे 04 वांछित अभियुक्तों को रामनगर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999