उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी हाईटेक, केंद्र से मिलेंगी MRI और AI एक्स-रे मशीनें

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand-to-get-4-mri-75-ai-xray-machines

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के बीच सोमवार को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के लिए उत्तराखंड शासन की ओर से स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे तथा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव आराधना पटनायक की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

उत्तराखंड को केंद्र से मिलेंगी MRI और AI एक्स-रे मशीनें

दरअसल इस समझौते के तहत प्रधानमंत्री निधि के माध्यम से उत्तराखंड को 4 एमआरआई (MRI) मशीनें, 5 डिजिटल मैमोग्राफी (DBT) मशीनें और 75 कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। 

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग-: यहां गधेरे पानी लेने गई महिलाओं पर गुलदार का हमला, जान बचाकर भागी महिलाएं गुलदार से निजात दिलाए जाने की अपील।।

सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

इन अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के उपलब्ध होने से प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों में जांच सुविधाओं का विस्तार होगा तथा रोगों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निदान में उल्लेखनीय सहायता मिलेगी। विशेष रूप से पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में एआई-सक्षम पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों के माध्यम से मरीजों को उनके निकट ही बेहतर जांच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना संभव होगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999