उत्तराखंड में आज भी heatwave alert, अगले 48 घंटे तक आसमान से बरसेगी आग, सावधान रहें

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand heatwave alert garmi mausam

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान में और वृद्धि होने के आसार हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों ने लोगों से बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

22 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में इन दिनी आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर की मानें तो अगले एक से दो दिनों के भीतर मैदानी इलाकों के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी की जा सकती है, जिससे गर्मी का यह टॉर्चर अभी और ज्यादा परेशान करेगा।

40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, नैनीताल और उत्तरकाशी के कुछ क्षेत्रों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। मौसम निर्देशक सी.एस. तोमर ने बताया कि मैदानी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  🌿 रामनगर में देव उठाहन एकादशी पर किया तुलसी पूजन व श्रृंगार 🌿

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और हीट वेव के प्रभाव से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान कई जिलों में भीषण गर्मी और हीट वेव की संभावना को देखते जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। चिकित्सकों ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार पहुंचे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ: सिद्धबली मंदिर में दर्शन कर बहन के घर के लिए हुए रवाना

11 बजे से शाम 4 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की दी सलाह

बता दें देहरादून में बुधवार सुबह से ही तेज गर्मी और बढ़ते तापमान का असर महसूस किया गया। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और चिकित्सा इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के झा ने लोगों से दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि अत्यंत आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़े तो सिर को छाते या कपड़े से ढकें और चेहरे को मास्क या सूती कपड़े से सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें -  पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 18 भाजपा नेताओं को बांटे दायित्व, हुकम सिंह कुंवर राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष

पानी और तरल पदार्थों का सेवन करने की दी सलाह

डॉ. झा ने शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में तरबूज, नींबू पानी, जलजीरा, नारियल पानी और अन्य पानी युक्त फलों का सेवन लाभकारी रहेगा। डॉ. झा ने बताया कि हीट वेव के दौरान चक्कर आना, सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत निकटतम चिकित्सालय में संपर्क करना चाहिए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999