उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी!, मौसम दिखाएगा उग्र रूप Uttarakhand Weather

खबर शेयर करें -
Uttarakhand Weather Update 14 march rain alert

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में खराब मौसम का दायरा बढ़ने वाला है। आज यानी 14 मार्च, शनिवार से मौसम के दायरे में बदलाव होगा। ऐसे में आईएमडी ने आज से कई जिलों में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मौसम अपना उग्र रूप दिखा सकता है।

14 मार्च के लिए उत्तराखंड में झमाझम बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च से बारिश तेजी पकड़ सकती है। ऐसे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी और देहरादून जिले में अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) हटाए गए नैनीताल दुग्ध संघ के GM

उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी!, भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी होने वाले है। वैसे तो मौसम विभाग ने 13 मार्च से ही राज्य के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि IMD के मुताबिक 14 और 15 मार्च को उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।15 मार्च को 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने के भी आसार है। जिससे जान माल के नुकसान का भी खतरा बन रहा है। जिसके चलते लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999