यहां 1800 स्क्वायर फीट खरीदा प्लॉट नापने में निकला 1300 स्क्वायरफीट, खुद पहुंचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, किया निरीक्षण

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी
आयुक्त श्री दीपक रावत के जनता दरबार में चम्पा जोशी निवासी देवीधूरा तहसील पाटी ने बताया कि उन्होंने जयदेवपुर में 1800 स्क्वायर फिट का प्लाट खरीदा था। जमीन की रजिस्ट्री एवं दाखिल खारिज भी हो चुकी है, लेकिन स्थल पर जाकर पैमाईश करने पर भूमि 500 स्क्वायर फिट कम निकली। शिकायत का संज्ञान लेते आयुक्त श्री रावत ने देर सायं उक्त भूमि का स्थलीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।


स्थलीय निरीक्षण पर भूमि की पैमाईश करने पर भूमि 500 स्क्वायर फिट कम निकली। जिस पर आयुक्त ने अगले जनता दरबार में सिटी मजिस्टेªट, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, मामले से जुडे सभी पक्षों को कैम्प कार्यालय मेें तलब किया है। उन्होंने कहा कि अगर भूमि का समाधान नहीं होता है तो बिल्डर्स के खिलाफ लैण्ड फ्राड एक्ट मे मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  लश्कर का सहयोगी परफ्यूम बोतल बम के साथ गिरफ्तार

निरीक्षण में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, तहसीलदार संजय कुमार, राजस्व निरीक्षक राहुल आर्य आदि उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 8171555477

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999