यहां हाथियों के झुंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार, सड़क पर अठखेलियां करते रहे नन्हे हाथी

खबर शेयर करें -

लालकुआं। लालकुआं-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों के झुंड की आवाजाही वाहन चालकों के लिए परेशानी और दहशत का कारण बनी हुई है। रविवार शाम करीब सात बजे पंतनगर के समीप अचानक आधा दर्जन हाथियों का झुंड हाईवे पर आ धमका और बीच सड़क पर खड़ा हो गया। हाथियों को सड़क पर देख दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों का झुंड काफी देर तक हाईवे पर चहलकदमी करता रहा। इस दौरान झुंड के साथ मौजूद दो नन्हे हाथी सड़क पर ही अठखेलियां करते नजर आए। हाथियों की मौजूदगी के चलते वाहन चालकों ने एहतियात बरतते हुए अपने वाहन रोक दिए और झुंड के सड़क से हटने का इंतजार करने लगे। इस दौरान हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।काफी देर तक हाईवे पर विचरण करने के बाद हाथियों का झुंड टांडा के जंगल की ओर बढ़ गया, जिसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली और यातायात दोबारा सुचारु हो सका।गौरतलब है कि लालकुआं-रुद्रपुर हाईवे पर हाथियों के झुंड के अचानक पहुंचने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। जंगल से सटे इस मार्ग पर हाथियों की आवाजाही के चलते वाहन चालकों को हर समय सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में वन्यजीवों की सुरक्षा और सड़क पर सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभागों की सतर्कता भी बेहद जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- स्टोन क्रेशरों में ओवरलोड का विरोध कर रहे खनन व्यवसाई को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखे वीडियो
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999