यहां महिला ने अपने पति को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक महिला ने अपने पति को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया, घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है महिला का 2 साल पूर्व ही प्रेम विवाह हुआ था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जनपद के राजस्व क्षेत्र दारासौं के हिमरौल गांव निवासी 22 वर्षीय जसपाल की दो साल पहले काजल (21) के साथ प्रेम विवाह हुआ था।

यह भी पढ़ें -  होली पर हुड़दंग मचाई तो खैर नहीं, पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया ये संदेश

काजल का मायका टिहरी जिले के कंडीसौड़ में है। जसपाल गांव में ही मेहनत मजदूरी करता था।

सोमवार की शाम को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ
विवाद इतना बढ़ गया कि काजल ने पति जसपाल के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जिससे जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसलीदार जगेंद्र चौहान दल बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल भवाली मार्ग में मालवा हटाने  पोकलैंड मशीन से शुरू किया कार्य-जिलाधिकारी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999