यहां पुलिस ने 3.5 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

वनभूलपुरा पुलिस ने 3.5 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कल साढ़े 11 बजे के आसपास एसआई संजीत राठौड़, कांस्टेबल दिलशाद अहमद व मुन्ना सिंह के साथ हनीफ हिोटल वाली गली में गश्त पर थे। उन्हें सड़क पर उनकी ओर आता एक व्यक्ति दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं विश्वविद्यालय केे प्रभारी को नैनीताल नगर पालिका का ब्रांड एंबेसडर बनाया,एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के लोगो ने किया स्वागत

पुलिस वालों को देखकर जब उसने भागने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे भाग कर दबोच लिया। 41 वषीय इस व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम सलीम जावेद बताया। उसने बताया कि वह इन्द्रानगर बडी रोड दुर्गा मन्दिर के पास थाना बनभूलपुरा का रहने वाला है।

पुलिस ने उसकी तलाश ली तो उसकी लोअर की जेब से 3.5 ग्रम स्मैक बरामद हुई। सलीम जावेद ने बताया कि वह इस स्मैक को भय्ये नामक व्यक्ति से खरीद कर लाता है। उसकी तलाशी में उसके पास से एक सैमसंग कम्पनी का की पैड फोन भी बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें -  आज हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिसका नंबर उसने पुलिस को नहीं बताया अलबत्ता उसी फोन पर उसके पास स्मैक के खरीददारों के फोन भ्ज्ञी आ रहे थे। सलीम जावेद एक पुड़िया 300 रूपये की बेचता था। इससे पहले भी वह स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999