यहां पुलिस ने स्मैक के साथ एक को धरा

खबर शेयर करें -

lनवनियुक्त थाना अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही होटलों ढाबों एवं नशाखोरी के विरुद्ध युद्ध स्तरीय अभियान चला रखा है जिससे माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है वहीं जागरूक नागरिकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरी भूरी प्रशंसा की हैl दिनेशपुर पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियो विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विगत रात्रि मे जाफरपुर रोड पर शमशान घाट चौराहे पर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से आ रहे वाहन मो0सा0 के चालक द्वारा देखकर वाहन रोककर पीछे मोडने का प्रयास किया तो शक होने पुलिस टीम द्वारा तुरन्त ही भागने का मौका दिये बिना मोटर साईकिल बिना नम्बर बजाज प्लेटिना पर सवार चालक अंग्रेज सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी महोदय के अमरपुर थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 23 वर्ष को पकड़ा लिया। इसी बीच पकडे गये व्यक्ति अंग्रेज सिंह तेजी से मोटर साईकिल से एक पन्नी में कुछ सामान को निकालकर छुपाने का प्रयास करने लगा जिस पर पुलिस टीम को इसकी ऐसी हरकत पर शक होने पर उक्त पन्नी में रखे सामान के विषय पुलिस टीम द्वारा पूछा गया तो उसमे स्मैक होना बताया गया, बरामदा स्मैक का वजन करने पर कुल 2.80 ग्राम निकला जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन मोटर साईकिल बिना नम्बर के कागजात तलब करने पर कागजात उपलब्ध नही होने पर मो0सा0 को MV ACT मे सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO-145/2022 U/S 8/22/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश

करने की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  बरेली से लालकुआं आ रही रेलगाड़ी की चपेट में आकर पंतनगर के पास युवक की दर्दनाक मौत

पुलिस टीम

अनिल उपाध्याय थानाध्यक्ष थाना दिनेशपुर

-30नि0 श्री देवेन्द्र सिंह मेहता

– कानि0 955 प्रमोद कुमार

– कानि0 679 सुरेश टम्टाl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999