यहां महिला के साथ मेडिसिन होम डिलीवरी के नाम पर की घिनौनी हरकत,मिलाई दवा में नशे की गोली; फिर बेसुध हुई महिला तो किया दुष्कर्म….

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: राज्य में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम ही नही ले रहे है, लगातार महिला हैवान की हैवानियत का शिकार हो रही है। आपको बता दें की राजधानी देहरादून में एक महिला के साथ मेडिसिन होम डिलीवरी के नाम पर एक युवक ने घिनौनी हरकत कर डाली। बता दें की दवा के साथ नशे की गलियां मिला दी जिससे बेसुध हुई महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म कर डाला। साथ ही ये दवा विक्रेता अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर एक महिला से चार माह तक दुष्कर्म करता रहा। बता दें की दो बार गर्भवती होने पर आरोपित और उसकी पत्नी ने उसका गर्भपात भी करवा दिया।

आपको बता दें की जैसे ही इस घटना के बारे में महिला के पति को पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। आपको बता दें की राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें की थानाध्यक्ष राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान से मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें की क्षेत्र की एक महिला दवा व अन्य मेडिकल का सामान लेने के लिए राजपुर रोड पर जाखन स्थित अपोलो फार्मेसी में जाती थी। वहां दवा विक्रेता अंशुल राणा ने महिला की जान पहचान हो गई। इस पर अंशुल ने महिला से कहा कि वह आपको दुकान में आने की जरूरत नहीं है वह दवाइयां घर ही पहुंचा दिया करेगा। बता दें की इस पर बीते 29 सितंबर साल 2022 को आरोपित दवाइयां पहुंचाने के बहाने महिला के घर तक पहुंच गया और उसकी मंगवाई हुई दवाई के साथ नशे की गोलियां मिलाकर दे दी।

यह भी पढ़ें -  एलबीएस में जनपद स्तरीय एड्स एचआईवी क्विज प्रतियोगिता

बता दें की आरोप है कि जब घर में महिला बेसुध हो गई तो अंशुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना दी और इसके बाद ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही बता दें की अक्टूबर साल 2022 में महिला गर्भवती हो गई। पीड़ित महिला का कहना है कि जब उसने अंशुल को इस बारे में अपने पति को बताने की बात कही तो अंशुल ने उसे जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिला दी, जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया।

यह भी पढ़ें -  किसान महासभा और भाकपा के कार्यकर्ताओं ने किसान संगठनों के आह्वान पर अपने घरों पर मनाया काला दिन

आगे थाना अध्यक्ष ने बताया की इसके बाद अंशुल ने महिला पर पति से अलग होकर उसके साथ शादी करने का दबाव बनाया। जब महिला ने आरोपित के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। बता दें की पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसका पति काम के सिलसिले में बाहर जाता था तो आरोपित उसके घर आकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। जनवरी 2023 में वह दोबारा गर्भवती हुई तो महिला ने अपने पति को सब कुछ बता दिया।

यह भी पढ़ें -  इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में निकली भर्ती, आप भी कर सकते हैं आवेदन

बता दें की आरोपित अंशुल राणा की पत्नी पिंकी राणा ने महिला को अपने घर बुलाया और दोबारा उसका गर्भपात करवा दिया। महिला के पति की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित अुंशल राणा निवासी जाखन राजपुर रोड और उसकी पत्नी पिंकी राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999