सार्वजनिक हो गए परीक्षाओं में धांधली वालों के नाम

खबर शेयर करें -


देहरादून। प्रदेश भर में युवाओं का प्रदर्शन इसलिए जारी था क्योंकि उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही थीं। राज्य में निरंतर रूप से लीक हो रहे पेपरों के मामलों ने युवाओं के हौसलों को परास्त कर दिया है। इसी क्रम में लगातार सभी जनपदों में विरोध प्रदर्शन हो रहा था। युवाओं और पुलिस के बीच भारी झड़प भी देखी गई।

सरकारी ने अपनी ओर प्रतिक्रिया दी। अब युवाओं की एक मांग पर अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बड़ा फैसला किया है। दरअसल, युवाओं की एक मांग यह भी थी कि सरकार और आयोग को धांधली करने वालों के नाम सार्वजनिक करने चाहिए।

यह भी पढ़ें -  गौला खनन संघर्ष समिति के धरने के 39 वें दिन मोटाहल्दु धरना जारी ,इन्होंने दिया समर्थन


ऐसे में अब आयोग ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) व संयुक्त कनिष्ठ अभियंता परीक्षा धांधली से जुड़े नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। इससे कहीं ना कहीं, एक मांग तो युवाओं की पूरी हो गई हैं। वहीं, आपको बता दें कि ये लिस्ट पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999