यहां मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने पूर्व प्रधान को कुचल डाला

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। माल रोड पर जाखनदेवी के पास सीवर लाइन बिछाने के काम में लगे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने पूर्व प्रधान हरीश बिष्ट को कुचल दिया। हरीश बिष्ट। उनकी मौके फाइल फोटो संवाद पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जाखनदेवी के पास इन दिनों सीवर लाइन बिछाई जा रहीं है। इस कारण चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है, जबकि दो पहिया वाहनों का संचालन जारी है। बृहस्पतिवार दोपहर बिमोला के पूर्व प्रधान हरीश बिष्ट (50) बुलेट पर सवार होकर लक्ष्मेश्वर तिराहे से नगर की तरफ जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति/डीएलआरसी की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में संपन्न


अचानक विपरीत दिशा से आ रहे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली उन्हें घसीटते हुए पैराफिट से जा टकराई। पूर्व सभासद अमित साह मोनू और अन्य लोगों की मदद से उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर सीज कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ,सीएम समेत कई बीजेपी के लोगो ने किया स्वागत

ट्रैक्टर सीज कर लिया है। तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आगे ही कार्रवाई होगी। – विमल प्रसाद, सीओ, अल्मोड़ा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999