यहाँ अत्यधिक बारिश से जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे लोगों के लिए देवदूत बनकर आई SDRF,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

देहरादून के सहसपुर में नदी पर बने टापू पर फंसे कुछ लोग, SDRF ने बचाई जान।

सोमवार को आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सहसपुर की एक बरसाती नदी में अतिवृष्टि से जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया है जिस कारण नदी में बने टापू पर कुछ लोग फंस गए है जो वहां से निकलने में असमर्थ है।

यह भी पढ़ें -  लिव इन रिलेशन, 7 लाख का कर्ज और फ्रिज में लाश के टुकड़े… सन्न कर देगा मर्डर का यह खौफनाक अपराध

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व से ही अलर्ट SDRF टीमें सहस्त्रधारा व डाकपत्थर से त्वरित रेस्क्यू हेतु मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व नदी के बढ़े जलस्तर में अत्यधिक साहस का परिचय देते हुए टापू पर फंसे 05 लोगों को अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए राफ्ट के माध्यम से सुरक्षित किनारे लाया गया।

यह भी पढ़ें -  ‌ परिवहन विभाग के द्वारा दो दिवस की प्रवर्तन कार्यवाही में 150 वाहनों के किए चालान एवं बस, मैक्सी , ट्रक सहित 06 वाहन सीज,

उक्त लोगों द्वारा सुरक्षित निकाले जाने के बाद SDRF टीम को धन्यवाद किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999