यहाँ मां से मिलने गया युवक नाले के तेज बहाव में बहा, पुलिस व एसडीआरएफ तलाश में जुटी।

खबर शेयर करें -

आईएसबीटी से अपनी मां से मिलने आ रहा युवक शांति नगर के नाले के तेज बहाव में बह गया। पुलिया पर उसका पैर रपटने के कारण यह हादसा हुआ था। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है। देर रात तक उसकी तलाश जारी थी। अंधेरा होने के चलते नाले में भाई युवक की लाश रोक दी गई।

वही एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि डीएस कॉलोनी का रहने वाला रोहित गोयल उर्फ बंटी पुत्र सुंदर लाल गोयल मोहब्बेवाला स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। वह मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे अपनी मां से मिलने के लिए डीएस कॉलोनी आ रहा था। इस दौरान शांति नगर स्थित नाले में पानी का बहाव बहुत तेज था और पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिया पार करते वक्त अचानक उसका पैर फिसल गया

यह भी पढ़ें -  नगर पालिका के 18 में से 17 सदस्यों ने दिया सामुहिक इस्तीफा

जिससे वह नाले में गिर गया और पानी जय तेज बाहों में में बह गया। वही सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम रोहित की तलाश में जुट गई। पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम तक करीब एक किलोमीटर के दायरे में तलाश की गई, लेकिन रोहित का कहीं पता नहीं चला। रोहित के दो बच्चे हैं। एसओ ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें -  यहां प्राइवेट स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की गाइडलाइन जारी


पुलिस के अनुसार नाले का पानी सड़क तक बहा था। जैसे-तैसे रोहित वहां से निकल गया और किनारे हो गया। लेकिन, इसके बाद वह नाले के तेज बहाव में फंस गया। रोहित जिस जगह से निकला उस जगह की वीडियो लोगों ने बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस जगह को ध्यान में रखते हुए भी पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999