यहां घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

यहां एक युवक द्वारा घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है । वारदात के दौरान लड़की घर में अकेली थी शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया युवक बिलासपुर का बताया जा रहा है पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्राप्त समाचार के मुताबिक पीड़िता की मां ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा गया है कि 30 जून की सायं उसकी नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। माता पिता घर से बाहर काम पर गए हुए थे। इसी बीच हैप्पी पुत्र बलवत सिंह निवासी रतनपुरा बिलासपुर रामपुर मौका देख कर उसके घर में घुस गया और उसकी लड़की के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा तथा उसके साथ दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें -  ठाणे में बहुत बड़ा हादसा, गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 लोगों की मौत, 3 घायल


पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घर में आये तो उन्होंने लड़की को निर्वस्त्र पाया। घटना के बाद लड़की बहुत डरी और सहमी हुई थी। जब आरोपी युवक हैप्पी मौका देखकर भाग रहा था तो वहां खड़े लोगों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी पुलिस ने आरोपी युवक हैप्पी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: अवैध खनन पर वन विभाग की कार्रवाई डंपर सीज


एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि महिला की तहरीर पर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999