यहां अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार,3 लोग घायल

खबर शेयर करें -

प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसे की खबरें सामने आ रही हैं।

शुक्रवार को प्रातः लगभग 03:00 बजे जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा द्वारा सूचित किया गया कि जी. बी. पंत पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा रानीखेत रोड, कोसी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें -  अपराध को बढ़ावा देने वालो को बख्शा नहीं जाएगा: SSP दून


उक्त सूचना पर SDRF टीम त्वरित रेस्क्यू हेतु बिना समय गँवाये मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक कार(UP 16 BH 0069) लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी जिसमे 03 लोग सवार थे।


SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में उतरकर 03 घायलों को कार से सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।

यह भी पढ़ें -  एसटीएच में उपचार के दौरान दो लोगों की मौत

घायलों का विवरण:-

कुणाल वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश।
शिवांक वर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश।
शिवम कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999