तेज बुखार ने ली डीजे संचालक की जान,एक माह बाद था विवाह……

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। तेज बुखार से युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार(27) वर्ष पुत्र मोहनलाल कश्यप निवासी पुरानी कत्था फैक्ट्री बरेली रोड को बुखार होने पर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।शुक्रवार की तड़के संजीव की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मार्च में उसकी शादी थी। संजीव के पिता बरेली रोड में फास्टफूड का ठेला लगाते हैं। वह भी डीजे से घर खर्च में मदद किया करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999