मुंह में छिपाकर ले जा रहा था चांदी, सिक्योरिटी जांच में पकड़ा गया……..

खबर शेयर करें -

ऊधमसिंहनगर। सिडकुल स्थित कंपनी में कर्मचारी द्वारा अनोखे तरीके से चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। यहां जांच के दौरान सिक्योरिटी कर्मियों ने एक कर्मचारी को मुंह में चांदी छिपाकर फैक्ट्री से बाहर ले जाने की कोशिश करते पकड़ा है। मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिडकुल स्थित एक मेटल प्लांट में सिक्योरिटी हेड के पद पर तैनात रजनीश पाल ने पंतनगर थाने में सौंपी तहरीर में कहा है कि 29 जनवरी की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह मुख्य गेट पर सिक्योरिटी ऑफिसर के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान ड्यूटी खत्म कर कंपनी से लौट रहे कर्मियों की जांच करने पर यूपी के शाहजहांपुर निवासी अरविंद कुमार पर शक हुआ। इस पर आधुनिक सुरक्षा उपकरण से उसकी जांच की गई। जांच में अरविंद द्वारा अपने मुंह में करीब 170 ग्राम चांदी का टुकड़ा छिपाकर ले जाने की बात सामने आई। बरामद चांदी के टुकड़े की कीमत करीब 70,000 रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को काठगोदाम से चलाए जाने की हुई मांग, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रतिनिधि को सौंपा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ज्ञापन

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने जरुरी जानकारी जुटाई। मामले में पुलिस ने पाल की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999