‘इडियट के कहने पर नहीं खोलेंगे होर्मुज…’, Iran के अफसर ने Trump को सरेआम कह दिया मूर्ख

खबर शेयर करें -

 

us-iran-war-radio-message-called-donald-trump-idiot

ईरान-अमेरिका के बीच की जंग अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है। दोनों देशों के बीच ये विवाद सोशल मीडिया वॉर में बदल गया है। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने एक समुद्री ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर हमला बोला है। ईरानी दूतावास ने ट्रंप को इडियट ही करार दिया।

Iran के अफसर ने Donald Trump को सरेआम कह दिया मूर्ख

दरअसल इस पूरे सोशल मीडिया विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप से हुई। वायरल ऑडियो क्लिप IRGC की नेवी और समुद्र में मौजूद जहाजों की बातचीत है। इसमें ईरानी नेवी अधिकारी इडियट शब्द का इस्तेमाल करते है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये दावा किया गया कि अधिकारी ने अपने ही विदेश मंत्री के लिए ऐसा कहा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-यहाँ भारी बारिश से सिंचाई विभाग को पहुंचाया करोड़ का नुकसान

‘इडियट के कहने पर नहीं खोलेंगे होर्मुज…’, ईरानी अफसर

दक्षिण अफ्रीका वाली ईरानी दूतावास ने इन दावों को खारिज किया है। साथ ही एक्स पर एक पोस्ट भी डाला। ईरानी दूतावास ने लिखा, “बेवकूफ उसका मतलब तुम्हारे ‘इडियट’ राष्ट्रपति ट्रंप से था। गूगल पर इडियट सर्च करके देख लो समझ आ जाएगा कि वह कौन है।”

यह भी पढ़ें -  ऑपरेशन प्रहार: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर पुलिस के साथ बदतमीजी कर रहा था शख्स, हुआ अरेस्ट

ऑडियो में क्या बोला गया?

मैरीटाइम चैनल-16 पर पोस्ट इस रेडियो मैसेज में IRGC ने उन जहाजों को सख्त चेतावनी दी जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे थे।मैसेज में कहा गया, “ये चैनल 16 पर ईरानी सिपह नौसेना की कॉल है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी बंद है. हम इसे हमारे इमाम खामेनेई के आदेश पर खोलेंगे, न कि किसी ‘इडियट’ के ट्वीट्स के आधार पर।”

यह भी पढ़ें -  लालकुआं-एसएसपी नैनीताल का “ऑपरेशन रोमियों” एवमं नशे के विरुद्ध अभियान की धड़-पकड़ है जारी

बताते चलें ये मैसेज ट्रंप की उन पोस्ट पर भी कटाक्ष था जो वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर करते रहते है। यहां तक की ट्रंप ने तो इस अहम पैसेज को पूरी तरह खुलने का भी दावा किया था। हालांकि ईरान ने अब ये साफ कर दिया है कि होर्मुज अभी भी बंद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999