मोहब्बेवाला हाईवे में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने युवक को बुरी तरह रौंदा, धड़ से अलग हुआ सिर

खबर शेयर करें -

 

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहब्बेवाला हाईवे आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास बेकाबू ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।

बेकाबू ट्रक ने युवक को बुरी तरह रौंदा

हादसा गुरुवार दोपहर का है। मोहब्बेवाला हाईवे आशारोड़ी चेक पोस्ट के तेज रफ़्तार ट्रक ने एक युवक को बुरी तरह से रौंद दिया। जिसमें युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना डरावना था कि देखने वालों की रुंह तक कांप गई ।

यह भी पढ़ें -  ठंड से नहीं मिलेगी राहत : कोहरा बढ़ाएगा लोगों की परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

अनियंत्रित होकर पलट गया था ट्रक

बताया जा रहा है आरटीओ चेक पोस्ट मोहब्बेवाला से 100 मीटर पहले डाट काली मंदिर की तरफ सहारनपुर की तरफ से आ रहा एक ट्रक संख्या HR69F9351 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसकी चपेट में सड़क किनारे काम करने वाला एक मजदूर आ गया।

ट्रक की चपेट में आया श्रमिक

उक्त मजदूर कैंटर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश (19) पुत्र रामदीन निवासी बांदा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मंदिर से लौट रहे दंपति की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, महिला का हाथ कट कर हुआ अलग, पति और बच्चे घायल

हाईवे पर चौथी बार हुआ हादसा

बता दें मोहब्बेवाला हाईवे मौत का मार्ग बनता जा रहा है। नया हाईवे बनने के बाद से ये चौथा हादसा है। इससे पहले भी हाईवे पर तीन हादसे हो चुके हैं। हालांकि ये हादसा सभी एक्सीडेंट से भयावह है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999