उत्तराखंड में भयावह हादसा…आग का गोला बनी खाई में गिरी कार, जिंदा जले दंपती और बेटा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भैया दूज पर भयावह हादसा हो गया। भाई दूज के मौके पर चमोली के गोपेश्वर-पोखरी रोड पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में एक दंपती और उनके एक बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के मुताबिक, अरविंद त्रिपाठी और उनकी पत्नी अनिता त्रिपाठी अपने दो बेटों — अनन्त त्रिपाठी (22 वर्ष) और अम्बुज त्रिपाठी (25 वर्ष) — के साथ पोखरी के विशालपाव गांव गए थे, जो अनिता का मायका है। वे वहां से वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें -  अवैध चरस एवं इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ इन्द्रानगर लालकुआं निवासी महिला को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार


रास्ते में गोपेश्वर-पोखरी रोड पर कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और खाई में जा गिरी। कार खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अरविंद, अनिता और अनन्त त्रिपाठी की मौत हो गई, जबकि अम्बुज गंभीर रूप से घायल है और इलाजाधीन है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999