अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। नगर से लगे उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी के पास गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।


पुलिस के अनुसार, मूल रूप से हुगली (कोलकाता) निवासी वापी मंडल उर्फ अब्दुल मलिक मंडल (45) व उनकी पत्नी रफीका बेगम (30) अपने रिश्तेदारों के साथ गरुड़ से अल्मोड़ा घूमने आए थे। शाम के समय सभी फलसीमा की ओर घूमने निकले थे और उदयशंकर अकादमी के पास फोटो खींच रहे थे।

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रपति ने लालकुआं नगर पंचायत को किया सम्मानित, हल्द्वानी और अल्मोड़ा का जानिए कैसे रहा प्रदर्शन

इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दंपति खाई में जा गिरे। रफीका बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वापी मंडल एक चीड़ के पेड़ में अटके मिले।

सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला और बेस अस्पताल भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें -  पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से चलाया वाहन चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह स्थान पहले भी कई हादसों का गवाह रहा है, बावजूद इसके यहां सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से इस डेंजर पॉइंट पर सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999