तीन मंजिला दुकान पर लगी भीषण आग

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है। नौगांव में तीन महिला दुकान पर सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।


हादसा मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बड़कोट फायर स्टेशन पर सूचना मिली थी कि नौगांव बाजार में एक होटल में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेसड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें -  हल्के में ना लें गले का दर्द, हो सकता है Thyroid Cancer, ले लक्षण दिखे तो समझ जाएं…

कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बताया जा रहा है नौगांव चौराहे के पास विपिन कुमार की तीन मंजिला रेस्टोरेंट एवं बेकरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह सिलिंडरों का फटना बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर अंदर रखे चार सिलिंडरों को बाहर निकाला। इसके बाद वाहनों से पंपिंग कर आग को बुझाया गया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999