पॉलीथिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग

खबर शेयर करें -

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलौर के देवबंद रोड पर स्थित पॉलीथिन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।


घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। पॉलीथिन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें -  BCCI की स्पेशल तैयारी!, IPL Closing Ceremony में Operation Sindoor की जीत का जश्न

आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान
गनीमत रही की आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की खबर सामने आ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999