कृषि पट्टे की जमीन पर खड़ा हुआ होटल, 0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

खबर शेयर करें -

नैनीताल 1 मार्च 2026 सूवि।

जनपद में कृषि प्रयोजन हेतु आवंटित पट्टे की भूमि का व्यावसायिक उपयोग किए जाने का मामला सामने आने पर जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की न्यायालय द्वारा पट्टे की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर सूर्या गांव, पट्टी चोपड़ा स्थित 0.220 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के आदेश पारित कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर) बहरीन में खेलेंगे उत्तराखंड के दो खिलाड़ी ।।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह, केशर सिंह तथा उदुली देवी को श्रेणी–5 व श्रेणी–7(क) के अंतर्गत उक्त भूमि कृषि कार्य के लिए पट्टे पर आवंटित की गई थी, लेकिन जांच में पाया गया कि भूमि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप न कर उसे विकास किरोला के पक्ष में लीज पर दे दिया गया। उक्त भूमि पर होटल/रिसोर्ट का निर्माण कर उसे व्यवसायिक गतिविधियों में प्रयुक्त किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें -  मौत की सुनामी! बाढ़ और लैडस्लाइड से 303 की मौत, सैकड़ों लोग लापता- Indonesia floods

राजस्व अभिलेखों और स्थलीय निरीक्षण में इस अनियमितता की पुष्टि होने के बाद जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी नैनीताल ने भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही परगना अधिकारी नैनीताल को निर्देशित किया गया है कि नियमानुसार भूमि का विधिवत कब्जा प्राप्त कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करें।

प्रशासन की इस कार्रवाई को पट्टा शर्तों के उल्लंघन पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999