कब तक जारी रहेगा किसानों का आंदोलन? जानिए किसान नेता ने क्या कहा

खबर शेयर करें -


पंजाब और हरियाणा की सीमा पर किसानो का आंदोलन जारी है। सोमवार को किसान संगठनों ने शंभू और खनौरी सीमा पर विश्व व्यापार संगठन का पुतला फूंका। WTO का पुतला 20 फीट ऊंचा था। इस दौरान किसानो ने आतिशबाजी की। बड़ी संख्या में बच्चे औ महिलाएं आंदोलन में पहुंची। इस दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद शंभू बॉर्डर से राजपुरा तक किसानों ने ट्रैक्टर मार्च भी निकाला।


किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि देश के 13 राज्यों के 70 हजार गांवों में विश्व व्यापार संगठन के अर्थी दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। किसानों ने खनौरी और शंभू बॉर्डर पर अर्थी दहन किया। यह आंदोलन पूरे देश में हुआ। देश की हर गली- मोहल्ले में यह आंदोलन पहुंचा।

यह भी पढ़ें -  शहीद CDS बिपिन रावत को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा

कब तक जारी रहेगा किसानों का आंदोलन?
किसान नेता ने कहा MSP गारंटी कानून बनाने तक, देश के किसान-मजदूरों का कर्जा खत्म करने तक, लखीमपुर खीरी का इंसाफ लेने तक, C-2 50 के साथ फसलों के दाम लेने तक, सभी केस वापस लेने तक, बिजली विधेयक वापस लेने तक, प्रदूषण से खेती को बाहर निकालने तक, मजदूरों को 200 दिन मनरेगा और 700 रुपये दिहाड़ी दिलवाने तक और WTO से भारत के बाहर आने तक जारी रहेगा।

Advertisement