उत्तराखंड में 26 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम, एक क्लिक में पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

uttarakhand-weather-aaj mausam kaisa rahega heavy-rain-will-continue

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इस बार शुरू से ही बदला हुआ सा नजर आ रहा है। फरवरी के आखिर तक रहने वाली हल्की ठंड अब जाती दिख रही है, उसकी जगह तेज धूप और बढ़ते तापमान ने ले ली है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 26 फरवरी को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तराखंड में 26 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 26 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने का अनुमान है। चटख धूप खिलने के कारण दोपहर के तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होता नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें -  दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत,साथी घायल

फरवरी में ही गर्मी का होने लगा एहसास

राजधानी देहरादून समेत राज्य के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बढ़ते पारे ने लोगों को फरवरी में ही मई या जून जैसी गर्मी का एहसास करा दिया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। देहरादून (Dehradun Weather News) का अधिकतम तापमान 27.5°C तक पहुंच गया है, जो सामान्य औसत से 4 डिग्री अधिक है। केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। जबकि देहरादून का न्यूनतम तापमान 12.4°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पुलिसकर्मियों की एसीआर दर्ज करने में आएगी पारदर्शिता, डीजीपी अभिनव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999