बड़ी खबर- सूबेदार दादा का पोता बना सेना में लेफ्टिनेंट

खबर शेयर करें -

28 साल तक भारतीय सेना में देश सेवा करने वाले चंदन सिंह पंवार का पोता सचेंद्र सिंह पंवार भी भारतीय सेना में अफसर बन गया है। पंवार भारतीय सेना में वर्ष 1956 में कुमाऊं रेजीमेंट की फोर कुमाऊं बटालियन में भर्ती हुए थे। अब उनका पोता सचेंद्र सिंह पंवार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। आईएमए देहरादून से सेना का प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर आसीन हुए।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी ने किया 18 पुलिस कर्मचारियों का स्थानांतरण

नगर के गोलनाकरड़िया निवासी सचेंद्र के पिता यशवंत सिंह पंवार अल्मोड़ा में बजाज एलाएंज कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। माता दीपा पंवार गृहणी है। सचेंद्र के दादा सेवानिवृत्त सूबेदार चंदन सिंह पंवार ने बताया कि उनके लिए यह पल बेहद भावुक करने वाला है। उन्होंने बताया कि वह भी भारतीय सेना में वर्ष 1956 में कुमाऊं रेजीमेंट की फोर कुमाऊं बटालियन में भर्ती हुए।

यह भी पढ़ें -  भारी बरसात से गोला नदी का अचानक बढ़ा जलस्तर ,स्थानीय विधायक ने किया निरीक्षण

28 साल तक भारतीय सेना में सूबेदार रैंक तक की सेवा दी। उन्होंने बताया कि अब उनका पोता भारतीय सेना का हिस्सा बन गया है। उनका सीना गर्व से ऊंचा हो गया है। सचेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा, माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। जबकि अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, बीजेपी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी आदि ने खुशी जताई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999