बड़ी खबर-(उत्तराखंड,) ए.एन.टी.एफ.टीम ने 27 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरप्तार

खबर शेयर करें -

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स,उत्तराखंड एसटीएफ की ड्रग्स के मुख्य सौदागरों के खिलाफ छेड़े गए अभियान में अब एक और बड़ी कार्यवाही।

ए.एन.टी.एफ. टीम ने देर शाम डोईवाला थाना क्षेत्र से 27 लाख रूपये की स्मैक के साथ किए एक नशा तस्कर गिरप्तार।

पकड़े गये नशा तस्कर से 265 ग्राम स्मैक बरामद

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के आई-क्यू अस्पताल को मिला एनएबीएच सर्टिफिकेशन


उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना डोईवाला जनपद देहरादून स्थित विंडलास रिवर वैली के पास से अभियुक्त सोम पाल पुत्र घसीटा सिंह निवासी आर्यनगर थाना डालनवाला जिला देहरादून से 265 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा जिला चिकित्सालय में पेयजल की समस्या के निस्तारण करने हेतु 01 मिनी ट्यूबवैल स्थापित करने के लिये जनहित में अपने अंटाइड फंड से 06 लाख 29 हजार की धनराशि अवमुक्त की


जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक मुरादाबाद से लेकर आया था जिसको वह डालनवाला व आस पास के स्कूल कॉलेजों में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करता है। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की जायेगी।


गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
सोमपाल पुत्र घसीटा सिंह निवासी आर्यनगर थाना डालनवाला देहरादून उम्र 36 वर्ष

यह भी पढ़ें -  सीएम ने किया राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण, 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

बरामदगी का विवरण
265 ग्राम स्मैक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999