भाभी से पति के अवैध संबंध पत्नी ने विरोध किया तो पति सही ससुरालियों ने धक्के मारकर निकाला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां भाभी से पति का अवैध संबंध होने का विरोध करने पर पति और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया पूरे मामले में पीड़िता ने बनभूलपुरा पुलिस में मामला दर्ज कराया है साथ ही पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति का उसके भाभी के साथ अवैध संबंध है, विरोध करने पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं पुलिस टीम ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 02 युवकों को किया गिरफ्तार

गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 निवासी महिला ने तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी शादी इंद्रानगर निवासी उवेश हसन से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति जब काम से घर आता तो पहले अपनी भाभी के कमरे में जाकर घंटों बैठा रहता था, यहां तक कि उसकी अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध भी है जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दहेज मांगना शुरू कर दिया, जब उसने कहा कि वह अपना भाभी का पीछा छोड़ दे तब उसने कहा कि अपनी भाभी का साथ नहीं छोड़ सकता है रहना है तो और हो नहीं तो घर से जा बाहर जाओ जिसके बाद पति और ससुरालियों ने यातना देनी शुरू कर दी पति जो भी कमा कर लाता था उसको अपने भाभी के ऊपर खर्च करता है। जिसका विरोध किया तो अक्टूबर माह में मारपीट कर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया, पीड़िता की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तो वहीं एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने पूरे मामले की जांच कर पुलिस से आख्या मांगी है।

यह भी पढ़ें -  पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम का सैद्धान्तिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण के दूसरे दिन ई0वी0एम तथा विभिन्न प्रपत्रों, और सामग्री जो निर्वाचन के दौरान प्रयोग में लाई जाएगी की जानकारी प्रदान की गई
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999