यहां विवाहिता के साथ युवक ने किया जबरन दुष्कर्म,हड़पे जेवरात

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां पर विवाहिता ने एक युवक पर जबरन दुष्कर्म और जेवरात हड़पने का आरोप लगाया है. विवाहिता का आरोप है कि युवक ने बीएसएफ का जवान बनकर फेसबुक से दोस्ती कर उसे अपने जाल में फंसाया. यही नहीं आरोपी द्वारा विवाहिता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल करने का मामला सामने आया है. इस मामले में मसूरी पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया था, बाद में हल्द्वानी मुखानी थाना पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया गया है.

मुखानी थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि पीड़िता हल्द्वानी की रहने वाली है और उसका पति सरकारी नौकरी में है. पीड़िता हल्द्वानी में अपने बेटे के साथ किराए में रहती थी. पीड़िता ने तहरीर देकर बताया है कि उसे फेसबुक पर रोहित बिष्ट के नाम के एक युवक से दोस्ती हो गई, जिसके बाद दोनों में फोन के माध्यम से बात शुरू हो गई. एक दिन रोहित बिष्ट हल्द्वानी उसके कमरे में पहुंच गया, जहां उसने कहा कि उसका असली नाम हर्षित बिष्ट है और बीएसएफ में इंस्पेक्टर है.

यह भी पढ़ें -  फर्जी हस्ताक्षर कर प्रधानाचार्य ने निकाले लाखों रुपए, मुकदमा दर्ज करने का आदेश

विवाहिता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर अश्लील वीडियो बना लिया. कुछ दिन बीत जाने के बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसकी बात नहीं मानी तो सारा राज उसके पति को बता देगा. इस दौरान आरोपी थोड़े-थोड़े समय पर उसे पैसे मांगने लगा, एक बार आरोपी द्वारा उसे ₹30000 और उसके सोने के जेवरात हड़प लिए गए. जब उसने मना किया तो बदनाम करने की धमकी देने लगा. मार्च 2021 में वह हल्द्वानी से अपने पति के पास मसूरी गई तो आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें -  फिर से सेंट्रल जेल सितारगंज में 11 मोबाइल मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस से की जांच की आग्रह

यहां तक कि उसका अश्लील वीडियो भतीजे के इंस्टाग्राम आईडी पर भी डाल दिया. जिससे पीड़िता के परिवार वालों को पता चल गया और आहत होकर पीड़िता ने फिनाइल पी लिया. समय से उसे हॉस्पिटल ले जाने से उसकी जान बच गई. पूरे मामले में मसूरी पुलिस में रोहित बिष्ट जिसका असली नाम होशियार सिंह बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. मुखानी थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा मसूरी से ट्रांसफर होकर हल्द्वानी पहुंचा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज   
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999