यहां सड़क हादसे में पति की मौत पत्नी घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां एक बाइक सवार दंपति गहरी खाई में जा गिरे हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार को एसडीआरएफ को थाना चकराता से सूचना मिली कि दोहीरा बैंड कालसी के पास एक बाइक खाई में गिर गई है जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।


उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  व्यापार मंडल चुनाव में व्यापारी नेताओं का भाग्य मतपेटियों में हुआ बंद……. कुल पड़े इतने प्रतिशत वोट….. पढ़ें खबर

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 01 पुरुष व 01 महिला सवार थी।

दोहीरा बैंड कालसी के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई व युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।


एसडीआरएफ टीम, स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायल महिला नाम इन्दो देवी पत्नी नरेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी चकराता को खाई से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें -  सगाई के कुछ घंटे बाद ही शिक्षिका को बस ने रौंदा, बेटी की मौत से मातम में बदली खुशियां…

व उसके उपरांत मृत पुरुष नरेंद्र सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी चकराता का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ टीम में मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में आरक्षी दिनेश चौहान, आरक्षी धजवीर चौहान, आरक्षी महेंद्र सिंह, आरक्षी बारु सिंह, आरक्षी विकेश, फायर मैन वीरेंद्र, आरक्षी संदीप मिश्रा, पैरामेडिक्स गौरी दत्त, चालक नीरज कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  धनतेरस महालक्ष्मी पूजन वह ग्रहण काल भैया दूज को मनाने का दिन बार समय जानने के लिए पढ़िए खबर

झाड़ियों में अटकने से बची महिला की जान

देहरादून। बताया जा रहा है ध्वैरा मोड के समीप बाइक सवार दंपति अचानक मोड पर अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से जा टकराया और गहरी खाई में जा गिरी संयोग से महिला तो सड़क से नीचे झाड़ियों में अटक गई लेकिन उसका पति 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999