IAS स्वाति एस. भदौरिया ने संभाली पौड़ी के DM की कमान, रजिस्टरों का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें -
IAS swati bhadoria, pauri DM

भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी आईएएस स्वाति एस. भदौरिया (IAS Swati S. Bhadoria) ने बीते रविवार को पौड़ी जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया.

IAS स्वाति एस. भदौरिया ने संभाली पौड़ी के DM की कमान

रविवार को आईएएस स्वाति एस भदौरिया ने कोषागार स्थित डबल लॉक पहुंचकर संबंधित रजिस्टरों का निरीक्षण किया और औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया. इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने नवनियुक्त डीएम का स्वागत किया.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल पुलिस की तत्परता: नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स महज आधे घंटे में बरामद

2012 बैच की IAS अधिकारी हैं स्वाति एस. भदौरिया

बता दें 2012 बैच की आईएएस अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया का प्रशासनिक अनुभव बेहद समृद्ध रहा है. पूर्व में साल 2018 से 2021 तक वह चमोली की डीएम भी रह चुकी हैं.चमोली में तैनाती के दौरान उन्होंने 2021 में ग्लेशियर आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों का सफल नेतृत्व किया, जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर की गई.

यह भी पढ़ें -  देहरादून- भाजपा ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी,देखे लिस्ट

प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित

आईएएस अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया स्वच्छ गंगा मिशन के तहत ‘नमामि गंगे’ अभियान Namami Gange campaign के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उन्हें साल 2020 में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999