Uttarakhand में भीषण सड़क हादसा: मोब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, एक की मौत, अन्य घायल

खबर शेयर करें -

 

Cement-laden truck overturns in Dehradun's Mohbewala

देहरादून से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। मोब्बेवाला के पास सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहा बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मोब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा

पुलिस के अनुसार सुबह कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि मोब्बेवाला के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक शव को कब्जे में लेकर मोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की तीन हस्तियों को राष्ट्रपति ने किया पदमश्री से सम्मानित, CM ने बताया राज्य का सम्मान

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिमेंट से भरा ट्रक एक बाईक सवार को टक्कर से बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया। जिसके चलते वे कुछ दूर में जाकर पलट गया। उक्त ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। मृतक के शिनाख्त के प्रयास जारी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999