परिजनों ने मोबाइल नहीं दिलाया तो पहले नस काटी फिर फंदे पर झूल गई किशोरी

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में परिजनों ने मोबाइल नहीं दिलाया तो नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मुखानी थाना एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि बीते बुधवार देर शाम उन्हें एक निजी अस्पताल से मामले की सूचना मिली। छात्रा अस्पताल में मृत अवस्था में लाई गई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में लामाचौड़ निवासी राजन कुमार ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी के साथ किसी काम से आरटीओ ऑफिस जाना था। इसी बीच उनकी 13 वर्षीय बेटी वंशिका मोबाइल की मांग करने लग गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -यहां महिला ने गुलदार पर किया दरांती से वार, घायल


उन्होंने मोबाइल की जगह पढ़ाई पर ध्यान लगाने की बात कही और घर से चले गए। जब वापस लौटे तो वंशिका फंदे पर लटकी हुई थी। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि बच्ची के हाथ में नस काटने के निशान भी हैं। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बाबा के वेश में 1 किलो 182 ग्राम अवैध चरस की तस्करी कर रहे राजस्थान के दो अभियुक्तों को भवाली पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999