गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु जिला प्रशासन का अहम निर्णय

खबर शेयर करें -

नैनीताल 13 मार्च 2026
सूवि।

जनपद नैनीताल में वर्तमान समय में वैश्विक परिस्थितियों के कारण घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के निर्देशानुसार जारी आदेश में कहा गया है कि ऑनलाईन बुकिंग, डीएसपी, ओटीपी आदि प्रक्रियाओं में अत्यधिक फोन कॉल आने के कारण बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ लगानी पड़ रही है। इससे कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है तथा समय पर घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों के प्रस्तावों से बिजली दरों में 30 फीसदी तक बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

इन सभी परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण फिलहाल गैस एजेंसी परिसर से सीधे न करते हुए उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर वितरण प्रणाली के माध्यम से ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को घर पर ही सुरक्षित एवं सुगम रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।
साथ ही जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस या ऐप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे गैस एजेंसी में केवल बुकिंग कराने के लिए आ सकते हैं। सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे बुकिंग से संबंधित उपभोक्ताओं को नियमानुसार घर-घर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की स्वीकृति से जारी किया गया है तथा तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

यह भी पढ़ें -  Pahalgam हमले के बीच पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान पकड़ा, आंखों में पट्‌टी बांध कर फोटो शेयर की

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों में भीड़ न लगाएं और गैस वितरण की डोर-टू-डोर व्यवस्था का लाभ उठाएं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999